CCL 2025: Mumbai Heroes को सपोर्ट करने आईं गोरी नागोरी, यूं डांस करके किया टीम को Cheer

Celebrity Cricket League 2025 : सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL 2025) का जब से आगाज हुआ है तब से टीम्स के बीच जबरदस्त खेल देखा जा सकता है। सितारे जमकर इस खेल का मजा ले रहे हैं। वहीं फैन्स को भी अपने फेवरेट सितारों को यूं पिच पर खेलता देख खेल को और भी एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में कुल 8 टीमें हैं।
टीमों का क्या है हाल
बंगाल टाइगर्स (जिशु सेन गुप्ता), कर्नाटक बुलडोजर (किच्चा सुदीप) , मुंबई हीरोज (साकिब सलीम), तेलुगु वॉरियर्स (अक्कीनेनी अखिल), केरला स्ट्राइकर्स (कंचाको बोबन), चेन्नई राइनोस (आर्य), भोजपुरी दबंग (मनोज तिवारी), पंजाब द शेर (सोनू सूद)। आपको बता दें कि अभी तक कर्नाटक बुलडोजर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसका बाद बंगाल टाइगर्स की टीम भी बराबर की टक्कर दे रही है। भोजपुरी दबंग 3 मौचों में से 2 मैच हार चुकी है। वहीं बाकी टीमों का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
किस टीम की हुई टक्कर
आपको बता दें कि मुंबई हीरोज और बंगाल टाइगर्स का मैच था। दोनों ही टीमों का जबरदस्त खेल देखने को मिला। दोनों ही टीमों ने जमकर खेला, लेकिन इस खेल की जीतने वाली टीम बनी बंगाल टाइगर्स। बता दें कि दोनों ही टीमों को चियर करने के लिए सितारे आए थे। इस खेल को सभी ने काफी एंजॉय किया।
गोरी नागोरी ने खास अंदाज में किया टीम को चियर
आपरो बता दें कि अपनी टीम मुंबई हीरोज़ को सपोर्ट करने के लिए गोरी नागोरी आई थीं। मुंबई हीरोज़ की जर्सी पहने गोरी स्टेडियम में खड़े होकर कभी डांस करती दिख रही हैं तो कभी चिल्लाकर टीम को चियर करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर गोरी नागोरी के स्टेडियम के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











