CCL 2025: Bhojpuri Dabanggs और Punjab De Sher के बीच छिड़ा मुकाबला, देखते हैं किसकी होगी जीत

Bhojpuri Dabanggs VS Punjab De Sher

CCL 2025- Bhojpuri Dabanggs VS Punjab De Sher: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL 2025) के आगाज के बाद से तमाम सितारे अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। बता दें कि भोजपुरी दबंग टीम के कप्तान मनोज तिवारी हैं जो खेल में जान डाल रहे हैं।

बता दें कि पिछले मैच में भोजपुरी दंबग ने धूम मचा दी थी वहीं अब दूसरे मैच के रिजल्ट के लिए तैयार हो जाएं। फिलहाल तो आज रविवार को सोनू सूद की टीम और मनोज तिवारी की टीम आमने सामने है। इस मैच को देखने लिए फैन्स बड़े ही उत्साहित हैं क्योंकि दोनों ही टीम बड़ी ही दमदार हैं।

आपको बताते चलें कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL 2025) इन दिनों इन दिनों जमकर हेडलाइन बटोर रहा है। क्योंकि इस CCL के मैदान पर एक नहीं बल्कि तमाम नामी सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस लीग में किच्चा सुदीप, साकिब सलीम, अखिल अक्किनेनी, आर्य, मनोज तिवारी, जिशु सेनागुप्ता और सोनू सूद जैसे तमाम सितारे सीसीएल का हिस्सा हैं।

सीसीएल प्रेमियों के लिए एक बड़ा अपडेट भी आया है दरअसल हाल ही में एक सूत्र ने बताया साल 2024 के सीसीएल से भी बड़ा और रोमांचक इस साल का खेल होने वाला है। अब दर्शक अपने पसंदीदा सितारे को लाइव खेलते भी देख सकेगा। दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद के अलावा 11 मैच कटक और सूरत में भी खेले जा रहा है। इससे यह तो साफ हो गया है कि इस बार का मैच डबल एंटरटेनमेंट का वादा करता है।

बता दें कि सीसीएल 11 में आज मनोज तिवारी की टीम भोजपुरी दबंग और सोनू सूद की टीम पंजाब दे शेर के बीच जबरदस्त मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में हो रहा है। बता दें कि पिछले मैच में शानदार जीत हांसिल करने के बाद अब भोजपुरी दंबग में जोर दोगुना बढ़ गया है। अब देखना होगा कि इस मैच में किस टीम की जीत होने वाली है। फिलहाल तो आपको बता दें कि कर्नाटक बुलडोजर्स सीसीएल 11 में काफी आगे चल रही है। कर्नाटक बुलडोजर्स अभी तक सबसे ज्यादा खेल जीत चुकी है। यह किच्चा सुदीप की टीम है जिसने अभी तक 3 खेल जीते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ccl 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X