सुशांत सिंह राजपूत की फाईनल रिपोर्ट की तैयारी में जुट गई है CBI, इस दिशा में बन रही रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में CBI जल्दी से जल्दी अपनी जांच पूरी करने में जुटी है और अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो AIIMS की मेडिकल टीम, सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट के लिए 17 सितंबर को मीटिंग करेगी। ये सुशांत की आखिरी और फाईनल मेडिकल रिपोर्ट मानी जाएगी जिसमें किसी तरह के कोई शक की गुंजाइश नहीं बचेगी।
वहीं माना जा रहा है कि CBI इस मामले में homicide के एंगल को ही लेकर आगे बढ़ रही है। अब तक अपनी पूरी जांच में सीबीआई को हत्या या किसी भी तरह की कोई भी साज़िश के संकेत नहीं मिले हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई ने सुशांत के घर पर बार बार मौत के दिन के सीन को रिक्रिएट किया और सारे पहलुओं पर जांच करने की कोशिश की। इस दौरान सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से भी कड़ी पूछताछ की गई। किसने बॉडी पहले देखी, किसने उतारी जैसे सवाल बार बार किए गए।
साथ ही पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल गई सुशांत की बॉडी की ऑटोप्सी जांच करने वाले डॉक्टर्स से भी पूछताछ की गई। अब सारे तथ्यों का मिलान करते हुए सीबीआई एक एम्स की मेडिकल टीम की मदद से फाईनल रिपोर्ट बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं अब तक की पूछताछ में सीबीआई को कुछ तथ्य मिले लेकिन संदेह के लिए कुछ भी नहीं मिला -


Click it and Unblock the Notifications












