सुशांत सिंह राजपूत की साईकोलॉजिकल ऑटोप्सी, CBI करेगी मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई अब एक्टर का मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम कर सकती है। इस पोस्टमार्टम में मृत व्यक्ति के करीबियों और उसके आस पास के वातावरण को देखकर उसके आखिरी दिनों की मानसिक स्थिति का अंदाज़ा लगाया जाता है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो अब सीबीआई की जांच इस ओर बढ़ सकती है।
मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम में व्यक्ति सामाजिक स्तर पर कैसा था, मूड कैसा रहता था, लोगों से क्या बात करता था, सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करता था इन सब के माध्यम से उसकी मन:स्थिति का अंदाज़ा लगाया जाता है।

अब तक केवल दो ही बार मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम किया गया है - पहला सुनंदा पुष्कर केस में और दूसरा बुरारी के 11 लोगों के एक साथ आत्महत्या केस में। अब तीसरी बार ये सुशांत सिंह राजपूत के केस में इस्तेमाल किया जा सकता है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति के बारे में काफी बात हो चुकी है। यहां तक कि उनके मौत के तुरंत बाद ही कहा गया कि वो डिप्रेशन में थे और इसलिए उन्होंने अपनी जान ले ली। रिया चक्रवर्ती ने भी उनकी मानसिक स्थिति के बारे में काफी खुलासे किए थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











