सुशांत के घर पहुंची सीबीआई टीम, बहन मीतू और एम्स के डॉ भी साथ- फिर री-क्रिएट किया जाएगा क्राइम सीन
सुशांत सिंह राजपूत केस में टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। केस की पड़ताल के लिए अब सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। इस दौरान सीबीआई के साथ साथ AIIMS के डॉक्टरों की टीम और सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार फिर सुशांत के कमरे में फिर से क्राइम सीन री-क्रिएट किया जाएगा। रिपोर्ट का दावा है कि मीतू सिंह के अलावा सिद्धार्थ पिठानी, नीरज भी सीबीआई टीम के साथ हैं।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई पहले भी सुशांत के घर की पड़ताल कर चुकी है। वह क्राइम सीन री-क्रिएट कर चुकी है, उस दौरान सुशांत का दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और उनके स्टाफ मेंबर्स भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। लेकिन ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती फंसते नजर आ रहे हैं। एनसीबी ने हाल में ही ड्रग्स की खरीद फरोख्त को लेकर शौविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











