सुशांत केस: मुंबई पहुंचते ही CBI ने इस अज्ञात शख्स को पकड़ा, Video आई सामने
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पहुंच सीबीआई टीम जांच में जुट गई है। सीबीआई टीम ने एक अज्ञात को इस मामले में हिरासत में लिया है। एएनआई पर सामने आई वीडियो में ये वाक्या साफ नजर आ रहा है। इस संदिग्ध के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि इस शख्स का वास्ता सुशांत केस से जुड़ा है। फिलहाल सीबीआई टीम उसी गेस्टहाउस में संदिग्ध को पकड़ कर ले गई हैं, जहां टीम ठहरी है।
बता दें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई टीम ने सुशांत केस की कमान संभाली है। बिहार पुलिस ने ये मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया, अब मुंबई पुलिस सीबीआई टीम को जांच में सहयोग करेगी। सीबीआई टीम को लीड मनोज शशिधर कर रहे हैं। जो इससे पहले विजया माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे मामलों को देख चुके हैं। उनके अलावा इस टीम में डीआईजी गगनदीप गंभीर, एसपी नूपुर प्रसाद और अडिशनल एसपी अनिल यादव भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications