सुशांत की डायरी, लैपटॉप से लेकर 56 बयान- मुंबई पुलिस ने CBI को सौंपे सबूत- जांच जारी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई टीम मुंबई पहुंच चुकी है। अब सुशांत सिंह राजपूत कथित सुसाइड केस में टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की तीन टीमें इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस से हैंडओवर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल सीबीआई की एक टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन से अबतक के पूछताछ में लिए बयान, सुशांत की डायरी, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत जरूरी दस्तावेज हैंडओवर ले रही है।
बता दें मुंबई पुलिस ने 56 लोगों से भी ज्यादा स्टार्स व सुशांत के स्टाफ व परिवार से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए थे। वहीं घटना से बरामद तमाम सबूत भी मुंबई पुलिस सीबीआई को सौंप देगी। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस CCTV फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, मोबाइन फोन, लैपटॉप और वह कपड़ा जिसपर शव लटका मिला था। इन अहम सबूतों को हैंडओवर करने के बाद सीबीआई सभी एंगल से जांच शुरू करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











