एम्स से CBI ने किया संपर्क, सुशांत की मौत का कारण क्या? ऑटोप्सी रिपोर्ट की फिर से जांच

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार इस केस को लेकर नई नई रिपोर्ट्स और दावे सामने आ रहे हैं। ऐसे ही अब मीडिया में ये खबरें जारी हैं कि सुशांत की मौत के मामले में एम्स की फोरेंसिक टीम जांच करेगी। देश के सबसे बड़े अस्पताल की ये टीम सुशांत मामले में तमाम मेडिकल निष्कर्षों के साथ चोट के पैटर्न का विश्लेण करेगी। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई द्वारा शुरू हुई जांच के बाद ये फैसला लिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने मेडिकल लीगल राय लेने के लिए एम्स से संपर्क किया था। इसके बाद एम्स की ओर से भी इसका रिएक्शन सामने आया। एम्स के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने उनसे संपर्क किया है और सुशांत की बॉडी पर चोटों के पैटर्न व तमाम सबूतों का मिलान करेगी। इसका मतलब ये है कि अब सीबीआई सुशांत की मौत लटकने की वजह से हुआ या गला घोंटने की वजह से, इस पहलू पर मेडिकल तौर पर दोबारा जांच करवाएगी।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X