सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स की रिपोर्ट आने के बाद CBI ने दिया औपचारिक बयान, कही ये बड़ी बात
सुशांत सिंह राजपूत मामले में हाल में ही एम्स ने रिपोर्ट जारी कर कहा कि ये मर्डर का मामला नहीं बल्कि सुसाइड से जुड़ा केस लग रहा है। इन खबरों के सामने आने के बाद ये केस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस रिपोर्ट पर कांग्रेस से लेकर बीजेपी भी आमने सामने खड़े नजर आए। लेकिन इन खबरों के बीच सीबीआई ने बयान जारी किया है। एएनआई को दिए बयान में सीबीआई ने सुशांत केस को लेकर कहा कि अभी जांच जारी है।
एएनआई के मुताबिक सीबीआई के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि अभी भी एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। बता दें कि हाल में ही एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सुशांत केस में जारी रिपोर्ट में हत्या की आशंका को खारिज किया है। उन्होंने इसे सुसाइड का मामला बताया है। एम्स के प्रमुख डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि जांच टीम को विसरा में जहर व अन्य कोई पद्धार्थ नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











