सुशांत के घर पहुंची CBI टीम, क्राइम सीन करेगी रीक्रिएट, सिद्धार्थ पिठानी व स्टाफ से पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई तेजी से जांच में जुटी हुई है। लेटेस्ट अपडेट की माने तो अब सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। इसी बिल्डिंग में कथित तौर पर सुशांत ने सुसाइड किया था। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई एक्टर के घर में क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी। ताकि घटनास्थल की जांच व तमाम जानकारी कंफर्म हो सके।
सीबीआई टीम शनिवार को दोपहर में सुशांत के घर पहुंची। यहां जांच एजेंसी सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, स्टाफ दीपेश सावंत व कुक नीरज को लेकर पहुंची है। कुक और सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से घटना की पूरी जानकारी फिर से सीबीआई लेगी। क्या और कैसे उस दिन घटित हुआ, इसके तमाम पहलुओं को एकत्रित करेगी।
Recommended Video
सीबीआई के साथ इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौजूद हैं। दोनों टीम मिलकर एक्टर के घर पर क्राइम सीन को दोहराएंगी। अब देखना ये है कि सुशांत मामले में क्या नई जानकारी सामने आती है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications