CBI की रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से पूछताछ शुरू, सवालों की लिस्ट लंबी
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सौंप दिया गया है। जांच एंजेसी इस मामले की जांच करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब तक लगातार सीबीआई एक्शन में नजर आ रही है। लेटेस्ट अपडेट की माने तो सीबीआई अब रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। शौविक से सुशांत केस में तमाम एंगल से जांच एसेंजी बयान दर्ज कर रही है।
टाइम्स नाऊ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई रिया के भाई शौविक से पूछताछ DRDO गेस्ट हाउस में हो रही है। कहा जा रहा है कि सीबीआई टीम जल्द ही इस मामले में रिया से पूछताछ कर सकती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि सीबीआई करीब 24 सवालों पर रिया से पूछताछ कर चुके हैं। बता दें सुशांत के पिता द्वारा दर्ज हुई एफआईआर में शौविक चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। रिया के अलावा उनके भाई और पिता पर कई आरोप लगाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications