सुशांत केस में तेजी से जांच: रिया के पिता से CBI की पूछताछ, NCB को मिली ड्रग डीलर की कस्टडी
चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए तलब किया है। सुशांत केस में तीन जांच एजेंसिया तेजी से तहकीकात में जुट चुकी हैं। वहीं ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी तेजी से जांच कर रही है। हाल में ही एनसीबी ने ड्रग डीलर जैद विलात्रा और अब्दुल बासित नाम के दो शख्स की गिरफ्तारी की। आज कोर्ट में ड्रग पैडलर की पेशी हुई जिसके बाद कोर्ट ने 7 दिनों की कस्टडी एनसीबी को दे दी है।
सीबीआई की रिया चक्रवर्ती के पिता से पूछताछ शुरू हो चुकी है। एक बार फिर सीबीआी रिया के पिता से सुशांत संग बेटी के रिश्तों और कई अहम सवालों के जवाब मांगेगी। इससे पहले भी रिया के पिता से सीबीआई ने बुधवार को 9 घंटे की पूछताछ की थी।
वहीं एनसीबी जो कि इस केस में ड्रग्स के तार को तलाश रही है, इसने एक सदिंग्ध व जैद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। बताया गया कि इनका कनेक्शन रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को ड्रग सप्लाई करने से जुड़ा है। आज कोर्ट में जैद विलात्रा और अब्दुल बासित नाम के दोनों की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। जिसके बाद कोर्ट ने 7 दिनों की कस्टडी कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











