सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट - 80% सैंपल मुंबई पुलिस खत्म कर चुकी, 20% में CBI को मिला नतीजा
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई की जांच का चौथा दिन था। आज भी उन लोगों से लगातार पूछताछ की गई जो उस रात घर में मौजूद थे। सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के कुक नीरज के बयानों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उनसे वापस पूछताछ की गई है।
वहीं सीबीआई की एक टीम कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ करने भी पहुंची जिन्होंने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट भी आ चुकी है और एक बार फिर इस रिपोर्ट के नतीजों के मुताबिक सुशांत के शरीर में कोई भी ज़हरीला या हानिकारक पदार्थ नहीं पाया गया है।
वहीं विसरा रिपोर्ट आने के बाद से ट्विटर पर #CBIGrillCooperHospitalDoctors ट्रेंड हो रहा है और सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स अभी भी इस मामले को सुसाइड मानने को तैयार नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications