सुशांत सिंह राजपूत केस- सुब्रह्मण्यम स्वामी के सवाल पर सीबीआई ने जांच को लेकर दिया अपडेट
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को छह महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सुशांत फैंस के अलावा बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी सीबीआई से इस बाबत सवाल किया था। जिसका अब जवाब मिला है। सीबीआई ने केस पर अपडेट देते हुए कहा कि, तकनीक की मदद से और सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पीएमओ को लेटर लिखकर केस में अब तक हुई जांच के बारे में जानकारी मांगी थी। 14 जून 2020 को सुशांत का मृत शरीर उनके मुंबई आवास में पाया गया था। शुरुआत में इसे आत्महत्या कहकर रिपोर्ट किया गया था, लेकिन सुशांत के परिवार के हत्या की आशंका जताई और एफआईआर रिपोर्ट की। जिसके बाद से इस केस पर सीबीआई की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

सीबीआई ने कहा, कि अब तक किसी भी आपराधिक एंगल को खारिज नहीं किया गया है और वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों की मदद से तफ्तीश की जा रही है।
जवाब में आगे लिखा गया है कि, "जांच का जिम्मा लेने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की अप्राकृतिक मौत से जुड़ी परिस्थितियों को देखने के लिए अनुभवी जांच अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांच दल ने अलीगढ़, फरीदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, मानेसर (गुड़गांव) और पटना- सभी स्थानों का दौरा किया। सुशांत के घर के आसपास के मोबाइल टॉवर के बेकार हो चुके डेटा को रिकवर भी किया गया है। "
उन्होंने कहा, "सीबीआई पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। जांच के दौरान, सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और किसी भी पहलू को आज तक खारिज नहीं किया गया है।"


Click it and Unblock the Notifications