सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने किया मर्डर एंगल को खारिज, अब बस एक ही गुंजाइश
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई अपनी जांच में तेज़ी से आगे बढ़ी है और अब इंडिया टु़डे की एक रिपोर्ट की मानें तो सीबीआई इस मामले में मर्डर एंगल को पूरी तरह खारिज कर चुकी है। अब जांच की जा रही है कि इस केस में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस रिया चक्रवर्ती पर बनता है या नहीं।
गौरतलब है कि सीबीआई ने जब से इस मामले की जांच शुरू की है तब से कई तथ्य सामने आ चुके हैं। ड्रग्स चैट के बाद ये मामला और बदल गया।

वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत का परिवार और रिया चक्रवर्ती भी आमने सामने आ चुके हैं। परिवार की ओर से भी कुछ बयान हैं जो काफी संदेहास्पद हैं जिनके बाद सीबीआई ने परिवार से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
लेकिन अब तक की जांच से ये साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में कुछ भी संदिग्ध नहीं है और सीबीआई धीरे धीरे अपनी जांच को सुसाइड की ओर ले जा रही है।
sushant singh rajput rhea chakraborty murder suicide cbi सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती मर्डर सुसाइड सीबीआई


Click it and Unblock the Notifications