सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ CBI ने की FIR, नए सिरे से जांच
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई को ट्रांसफर हो चुका है और पटना पुलिस की FIR को आधार बनाकर सीबीआई ने इस केस में रिया चक्रवर्ती सहित पांच अन्य लोगों पर FIR दर्ज कर ली है।
सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और उनकी PR श्रुति मोदी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR दर्ज की है।

गौरतलब है कि जहां सैमुएल मिरांडा से ED पूछताछ कर चुकी है वहीं सुशांत के अकाउंट से करोड़ों के ट्रांसफर के चलते अब 7 अगस्त को रिया चक्रवर्ती से पूछताछ होनी है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











