..................... CBI Court gives relief to Sooraj Pancholi on Jiah Khan Suicide case, details! जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली को मिली राहत - Hindi Filmibeat

जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली को मिली राहत, कोर्ट का बड़ा फैसला!

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामला कई सालों से चर्चा में चल रहा है और उनके निधन के बाद उनके दोस्त और एक्टर सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगे थे जिसको लेकर लगातार केस चल रहा है। थोड़े थोड़े समय में एक केस को लेकर अपडेट आता रहता है। इस केस के बाद सूरज पंचोली को जेल तक जाना पड़ा था। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है जो कि सूरज पंचोली के लिए काफी राहत लेकर आई है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने जिया खान परिवार की तरफ दायर की गई जांच याचिका को रद्द कर दिया है। इस याचिका को दिवंगत अभिनेत्री की मां और सीबीआई ने दायर की थी जिसे अदालत ने मंजूरी नहीं दी है।

jiah khan, sooraj pancholi, जिया खान, सूरज पंचोली

सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगे हैं लेकिन सबसे बड़ा आरोप ये है कि उन्होने जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाया था। हालांकि इसको लेकर किसी तरह प्रूफ नहीं मिला है और लग रहा है कि सूरज पंचोली काफी जल्दी राहत पाने वाले हैँ।

इस मामले को अब तक 8 साल बीत चुके हैं लेकिन किसी तरह का फैसला अदालत की तरफ से नहीं सुनाया गया है। साल 2013 में जून की तीसरी तारीख को सभी तब चौंक गए थे जब गजिनी एक्ट्रेस जिया खान का शव उनके मुंबई स्थित घर में मिला था।

सूरज पंचोली आदित्य पंचोली के बेटे हैं और उन्होने उसी वक्त से विवादों में रहना शुरु कर दिया था। हालांकि सलमान खान ने उनकी एंट्री फिल्म हीरो से बॉलीवुड में करवाई लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस फिल्म में सूरज के साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X