..................... cbi arrested man who impersonating as salman khan's brother in law aayush sharma for cheated people - Hindi Filmibeat

सलमान खान का जीजा आयुष शर्मा बनकर करता था लाखों की ठगी, अब सीबीआई की गिरफ्त में

सलमान खान के जीजा आयुष शर्म के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। बता दें कि एक शख्स खुद को सलमान का जीजा आयुष शर्मा बताकर लोगो से धोखाधड़ी करता था और कई तरह के लालच देकर पैसे ऐंठ लेता था। बता दें कि ये काफी समय से चल रहा था पर वो अब सीबीआई के शिकंजे में आ चुका है।

ये आरोपी लोगों के बच्चों का एडमिशन धीरू भाई अंबानी कॉलेज में करा देने जैसे कई लालच देता था और उनसे मोटी रकम ऐंठ लेता था। ये आरोपी मुंबई के कल्याण एरिया से गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी की उम्र 27 साल है और ये रियल स्टेट एजेंट है।

Salman khan, ayush sharma, सलमान खान, आयुष शर्मा

इसके अलावा ये लोगों को ये भी कहता था कि वो उनको फिल्मों में काम दिला सकता है और इस बात को बोलकर लोगों से काफी सारा पैसा खींच लेता था।

सीबीआई की गिरफ्त में आ चुके इस आदमी से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला की इस शख्स का नाम हर्षल सुधाकर भालेराओ और ये ठग फेसबुक में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के नाम से आईडी बनाकर लोगों के संपर्क में आता था था लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

इस मामले का खुलासा एक कोलकाता के शख्स के कारण हो पाया क्योंकि उन्होने उस ठग को धीरू भाई अंबानी स्कूल में बच्चे का एडमिशन कराने के लिए उस शख्स 1 लाख दो हजार रुपए दिए और स्कूल में मेल करके एडमिशन की अपडेट मांगी थी।

स्कूल ने जब अपना रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला इस नाम के तो कोई पैसे ही जमा नहीं हुए है। पीड़ित का नाम रजत चैटर्जी है जो कि कोलकाता के रहने वाले है। बता दें कि इससे ये मामला सामने आया की किसी स्कूल के नकली लेटर पैड पर उसको फीस की रसीद काटकर दी है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने बांद्रा कुलरा कॉम्प्लैक्स पुलिस स्टेशन में इस बात की रिपोर्ट तुरंत दर्ज कराई थी। बता दें कि जब वो गिरफ्त में नही आ पाया तो इस मामले को सीबीईआई को सौंप दिया गया था।

रजत चैटर्जी से आरोपी ने मोबाइल पर चैट की थी जिसको साइबर सेल ने हैक कर लिया और आरोपी सीबीआई के चंगुल में आ गया।

बता दें कि इस तरह की कई मामले पहले सामने आ चुके है और कई बार लोगों को किसी बड़े सेलेब्रिटी का रिश्तेदार बताकर लोगों को ठगते हुए देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X