फैन्स को झटका..पद्मावती रिलीज में एक और अड़चन..करना पड़ सकता है लंबा इंतजार
पद्मावती से जुड़ी कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन कंट्रोवर्सी को देखते हुए फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म अब कब रिलीज होगी इसके बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन इन कंट्रोवर्सी के बीच सेंसर बोर्ड ने एक और धमाका कर दिया है।
दरअसल सेंसर बोर्ड इतिहासकारों की एक पैनल गठित करेगी जो पद्मावती देखेंगे। फिल्म के बारे में मेकर्स द्वारा कहा गया है कि फिल्म कुछ हद तक इतिहास पर आधारित है इसलिए सेंसर बोर्ड ने ये फैसला लिया है।सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म मेकर्स ने खुद अपनी फिल्म को मुश्किल में डाला है।

दरअसल एप्लिकेशन फॉर्म में पद्मावती के मेकर्स ने लिखा है कि फिल्म कुछ हद तक इतिहास पर आधारित है ना कि पूरी तरह से इतिहास पर दिखाई गई है।इसलिए इतिहासकारों का पैनल फैसला करेगा फिल्म का कंटेट असल में कितना इतिहास पर आधारित या फिक्शनल है।
फिलहाल फिल्म को अभी सर्टिफिकेट मिलना मुश्किल लगता है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभी पद्मवाती से पहले 40 और फिल्मों को सर्टिफिकेट देना है और इस में समय लग सकता है। इतिहासकारों का पैनल बनाने में भी समय लगेगा इसलिए इस बात की संभावना कम है कि फिल्म मार्च से पहले रिलीज हो पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications