चार कट के साथ ऋतिक की काबिल को मिला U/A सर्टिफिकेट
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल को सीबीएफसी ने छोटे से कट के साथ यूए सर्टिफिकेट दे दिया है।
टीम काबिल के लिए खुशी का दिन है। इस फिल्म को सीबीएफसी ने छोटे से कट के साथ यूए सर्टिफिकेट दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि सीबीएफसी के लिए इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट देना काफी आसान रहा। उनके अनुसार ऋतिक रोशन की सभी फिल्में पारिवारिक होती हैं, जिसमें ज्यादा कांट-छांट की ज़रूरत नहीं पड़ती।

हालांकि काबिल फिल्म बदले पर आधारित है लेकिन उसमें इतनी हिंसा नहीं दिखाई गई। ये काफी इमोशनल फिल्म है और हमें लगता है कि इसे सभी लोगों को देखना चाहिए। ये फिल्म गजिनी के बाद की बदला लेने की बेस्ट स्टोरी है।
फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रॉड्यूसर राकेश रोशन ने कहा कि वो सेंसर सर्टिफिकेट से काफी खुशी हैं। फिल्म में जो कट लगाए गए हैं उससे फिल्म की कहानी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
रईस VS काबिल: ''कोई और डेट नहीं थी यार.. मैंने बहुत कोशिश की....''
आपको बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम लीड रोल में हैं जो नेत्रहीन का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications