बेगम जान पर CBFC की ऐसी चली कैंची कि फिल्म आधी हो गई!
विद्या बालन की फिल्म बेगम जान पर CBFC की ऐसी कैंची चली कि फिल्म आधी हो गई।
एक बार फिर सेंसर बोर्ड सवालों के घेरे में आ सकती है। दरअसल विद्या बालन की अगली फिल्म बेगम जान के इतने सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई कि फिल्म आधी हो गई है। फिल्म से कई बेहतरीन सीन को काटा गया है। फिल्म से उस सीन को भी काट दिया गया जिसमें सांप्रदायिक हिंसा दिखाई गई है।
सेंसर बोर्ड की गाज विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' पर भी गाज गिरने के बाद अब देखना ये होगा कि टीम सेंसर बोर्ड की बात मान लेती है या फिर इसके खिलाफ जाएगी क्योंकि फिल्म के काफी महत्वपूर्ण सीन काटे गए हैं।

'बेगम जान' में क्या होगा इसकी बानगी ट्रेलर में ही देखने को मिल गई थी। विद्या बालन की गालियों से लेकर लवमेकिंग सींस की ट्रेलर में भरमार थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर ऐसी कैंची चलाई है कि निर्माता-निर्देशक भी परेशान हो गए होंगे।
विद्या बालन के अलावा 'बेगम जान' में चंकी पांडे, नसीरुद्दीन शाह, गौहर खान, इला अरुण, पल्लवी शारदा, मिष्टी चक्रबोर्ती और विवेक मुश्रान जैसे स्टार्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications