..................... CBFC on Pahlaj Nihalani's Rangeela Raja: Hero is shown as having no repentance of his crimes, including rape - Hindi Filmibeat

रंगीला राजा विवाद: सीबीएफसी ने कहा, फिल्म क्राइम से भरी है और हीरो को इसका पछतावा नहीं

पहलाज निहलानी निर्देशित गोविंदा स्टारर फिल्म रंगीला राजा इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है और इसका कारण है फिल्म का विवादों में घिरे होना। दरअसल सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को देखने बाद 20 कट लगाने के लिए बोला था जिसके बाद से काफी समस्याएं शुरु हो गईं है। बता दें कि इसके निर्देशक पहलाज निहलानी ने इसको लेकर मुंबई हाईकोर्ट में मामला पहुंचाया और बहस चल रही है।

हाल ही में खबर है आई है कि सीबीएफसी ने फिल्म में 20 कट इसलिए लगाने को बोलें हैं क्योंकि फिल्म का हीरो इसमें कई अपराध करता है लेकिन उसको इस बात का जरा भी पछतावा नहीं है होता। यहां कि तक कि वो रेप भी करता है लेकिन इससे भी उसको कोई फर्क नहीं पड़ता है।

govinda, pahlaj nihalani, rangeela raja, गोविंदा, पहलाज निहलानी, रंगीला राजा

इसी बात को लेकर सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सही संदेश नहीं दे रही है जिस कारण फिल्म में 20 कट लगने चाहिए।

इस बात को लेकर गोविंदा काफी ज्यादा परेशान हैं क्योंकि वो काफी समय से फिल्मों में वापसी को लेकर परेशान है और लगातार प्रयास कर रहें है लेकिन उनकी कोई फिल्म नहीं चल पा रही है।

हाल ही में एक कॉफ्रेंस के दौरान गोविंदा ने कहा था कि उनकी फिल्म कुछ लोग नहीं रिलीज होने देना चाह रहें है। फिलहाल नजर डालते हैं गोविंदा और पहलाज निहलानी की फिल्मों पर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X