..................... CBFC ने अजय देवगन स्टारर फिल्म थैंक गॉड को दिया UA सर्टिफिकेट, 3 सीन्स में करने होंगे बदलाव | CBFC gives U/A certificate to Ajay Devgn's Thank God, name of character changed and 3 modifications to make - Hindi Filmibeat

CBFC ने अजय देवगन स्टारर फिल्म Thank God को दिया UA सर्टिफिकेट, 3 सीन्स में करने होंगे बदलाव

cbfc-gives-ua-certificate-to-ajay-devgn-s-thank-god-name-of-character-changed-and-3-modifications

अजय देवगन [Ajay Devgn], सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। एक ओर जहां फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, वहीं दूसरी ओर फिल्म लगातार विवादों में भी फंसी हुई है। बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ एक याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 नवंबर को सुनवाई करेगा।

बता दें, फिल्म में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे लेकर भावनाएं आहत होने का विवाद शुरु हुआ है। बहरहाल, इस बीच निर्माताओं ने 'थैंक गॉड' का एक नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अजय देवगन कि किरदार का नाम CG बताया जा रहा है.. यानि की चित्रगुप्त का शॉर्ट फॉर्म।

फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने प्रमाणित कर दिया है। फिल्म को तीन बदलाव के साथ U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। सबसे पहले, भगवान हनुमान की मूर्ति को मिठाई चढ़ाने के सीन के एक शॉट को बैक शॉट एंगल से बदल दिया गया। दूसरे, शराब के ब्रांड का नाम धुंधला कर दिया गया और अंत में, डिस्क्लेमर को बदला गया है और साथ ही इसकी इसकी लंबाई बढ़ा दी गई ताकि फिल्म देखने वालों को इसे पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

बता दें, ये फिल्म 2 घंटे लंबी है और सीबीएफसी द्वारा यूए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है, यानि की फिल्म को 12 साल की उम्र से कम के बच्चे भी पैरेन्ट्स के साथ देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X