CBFC ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' को दिया बड़ा झटका, फिल्म से हटाया गया ये खास सीन...

War 2: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और साउथ फिल्म के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म के कभी गाने रिलीज हो रहे हैं तो कभी फिल्म से जुड़ी छोटी-मोटी जानकारी सामने आ रही हैं, लेकिन फिलहाल तो आपको बता दें कि फिल्म को एक बड़ा झटका लगा है। जी हां, फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म को नुकसान झेलना पड़ा है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
सेंसर बोर्ड ने हटाया ये सीन
अयान मुखर्जी की फिल्म 'वॉर 2' पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। सीबीएफसी (Central Board Of Film Certification) ने फिल्म 'वॉर 2' में से किसी अन्य एक्शन सीन को लेकर कोई छोड़छाड़ नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद छिड़ गया है। वहीं अब सेंसर बोर्ड ने इस सीन को हटाने का बदलने को सख्त निर्देश दिए हैं।
किस सीन को लेकर छिड़ा विवाद
रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएफसी (Central Board Of Film Certification) ने फिल्म 'वॉर 2' में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के कई अश्लील संवाद एक किरदार द्वारा किए गए हावभाव को हटाने के लिए कहा है। आपको बता दें कि यह सीन सिर्फ 2 सेकंड का था। इसके अलावा सीबीएफसी ने फिल्म मेकर्स को सेशुअल सीन्स में से 50 प्रतिशत तक कटौती करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि जिस सीन को लेकर विवाद चल रहा है वह है फिल्म का गाना 'आवां-जावां' जिसमें कियारा आडवाणी बिकनी पहनकर शूट करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सेंसर प्रमाण पत्र के मुताबिक फिल्म 2 घंटे मिनट और 49 सेकेंड की है। वॉर 2 के लिए कमाई करना आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि 'वॉर 2' को टक्कर देने आ रही है रजनीकांत की फिल्म कुली। दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्लैश बॉक्स ऑफिस मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications