RELAX: ना टाईगर सलमान, ना अक्षय...कोई कहीं नहीं जाएगा...ये रही FINAL रिलीज़ डेट
सब लोग एक सांस ज़ोर की लीजिए। पद्मावती की वजह से सेंसर बोर्ड ने कड़ाई से नियम लागू कर दिए थे और इनकी चपेट में आई थी टाईगर ज़िंदा है और पैडमैन। इसके कारण दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने के कयास लग रहे थे।
लेकिन अब सूत्रों की मानें तो फिलहाल की फिल्मों में केवल पद्मावती पर 68 दिन का रूल लागू किया गया है। सेंसर बोर्ड बाकी फिल्मों को पास कर देगी। और जल्द ही एक तारीख निकालेगी जिसके बाद से ये नियम लागू होगा।

यानि कि फिलहाल टाईगर ज़िंदा है 22 दिसंबर को ही रिलीज़ होगी और अक्षय कुमार स्टारर पैडमैन, 26 जनवरी को। गौरतलब है कि पद्मावती के कारण सारी फिल्मों की रिलीज़ डेट सारी इधर उधर हो चुकी है।
इतना ही नहीं, पद्मावती के लिए संजय लीला भंसाली ने टीवी की दिग्गज रिपोटर्स की स्क्रीनिंग करवा दी। फिर अर्णव गोस्वानी और रजत शर्मा जैसे लोगों ने फिल्म का रिव्यू तक दे डाला।
ये सब हुआ बिना सेंसर सर्टिफिकेट जिसके बाद सेंसर चीफ प्रसून जोशी ने कड़ाई से 68 दिन का रूल बनाया कि हर फिल्म, 68 दिन पहले बोर्ड को जमा की जाएगी।
अब, ये माना जा रहा है कि ये नियम केवल पद्मावती के लिए है तो सबने चैन की सांस ली है। जानिए 10 सुपरस्टार्स की आने वाली बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
