..................... CBFC edits one the best scenes from Ranbir Kapoor's Sanju - choked toilet scene in jail - Hindi Filmibeat

#BreakingBuzz: रिलीज़ के साथ ही फैन्स को मिला संजू का पहला झटका!

रणबीर कपूर स्टारर संजू आज रिलीज़ होने जा रही है लेकिन एक दिन पहले, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को एक झटका दे ही दिया है। गौरतलब है कि फिल्म पर दो लोगों ने केस किया था। पहला मुद्दा था फिल्म में सेक्स वर्कर की बेइज़्जती का।

वहीं दूसरा मामला था संजय दत्त की जेल में लैट्रीन के जाम होने के कारण, गंदा पानी वापस बैरक में आना और संजय दत्त का परेशान होना। ये सीन फिल्म के ट्रेलर में था और रणबीर कपूर शानदार लग रहे थे।

cbfc-edits-one-the-best-scenes-from-ranbir-kapoor-s-sanju-choked-toilet-scene-in-jail

ज़ाहिर है ये सीन, रणबीर के लिहाज़ से फिल्म के सबसे बेहतरीन सीन में से एक होगा। लेकिन अब अचानक सेंसर बोर्ड के आदेश पर ये सीन फिल्म से काट दिया गया है और माना जा रहा है कि ये गैर ज़रूरी था और इस सीन के काटने से फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

हालांकि ऐसा क्यों किया गया है कि इसका कारण गोपनीय रखा जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि इसका ताल्लुक उसी पिटीशन से है जिसकी मानें तो इस सीन से जेल की बदनामी हो रही थी।

हालांकि राजकुमार हिरानी की मानें तो 1993 में बारिश के दौरान संजय के साथ सच में ये हुआ था। खैर, ऐसी कई चीज़ें होंगी जो फिल्म में दिखेंगी। जानिए फिल्म से लोगों को है क्या उम्मीदें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X