रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की इंटेंस किसिंग सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची- सीन CUT
Recommended Video

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले खबर है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कई तब्दीली की है। फिल्म में रणवीर- आलिया के केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन फिल्म से रणवीर सिंह- आलिया के बीच का इंटेंस किसिंग सीन काट दिया गया है। यह 13 सेकेंड का किसिंग सीन था, जिसे अब wider शॉट में दिखाया जाएगा।
इसके अलावा फिल्म में और भी कई कट लगाए गए हैं। कई जगहों से गालियों को हटा दिया गया है। फिल्म के ब्रांड पार्टनर से रॉयल स्टेग का नाम हटा दिया गया है। दरअसल सेंसर बोर्ड के सदस्यों को लगा कि फिल्म में किसी भी नशीले पदार्थों को बढ़ावा देने वाली चीजों का विज्ञापन नहीं होना चाहिए।

फिल्म में इस्तेमाल हुए आपत्तिजनक अभद्र शब्दों में बदलने का निर्देश दिया गया है। कुछ अपशब्द हैं, जैसे- 'G***u', 'h********e', 'h*********i', 'f*****g' , जिन्हें हल्के-फ़ुल्के शब्दों से बदल दिया गया है । साथ ही सभी धूम्रपान दृश्यों में धूम्रपान विरोधी स्थैतिक चेतावनी संदेश डाला गया है। जो कि पहले ही हर फिल्मों में देखा गया है।
यह फ़िल्म असल जिंदगी के रैपर्स डिवाइन और नेजी की जिंदगी पर आधारित है। फ़िल्म 155 मिनट लंबी है। बता दें, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को काफी तारीफ मिली है। लोगों ने जोया अख्तर के निर्देशन को खूब सराहा है। साथ ही इसे रणवीर और आलिया की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications