..................... कार्तिक- सारा के लव आज कल पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची | CBFC chops Kartik Aaryan- Sara Ali Khan’s Intimate Scenes From ‘Love Aaj Kal’ - Hindi Filmibeat

कार्तिक- सारा की "लव आज कल" पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, नहीं दिखेंगे इंटिमेट सीन्स

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म "लव आज कल" 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की चर्चित जोड़ी की वजह से फिल्म काफी सुर्खियों में है। बता दें, फिल्म सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट के साथ पास हो चुकी है। लेकिन फिल्म के इंटिमेट सीन्स पर जमकर कैंची चलाई गई है।

बोर्ड ने फिल्म के शुरुआती किसिंग सीन को छोटा कराया है। एक लव मेकिंग सीन को छोटा कराकर उसमें सुधार कराया है। एक इंटिमेट सीन के तुरंत बाद दिखाए गए क्लीवेज विजुअल्स को ब्लर करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, कुछ सीन्स पूरी तरह हटा दिये गए हैं।

Love Aaj Kal

फिल्म के सेकंड हाफ में दिखाए गए उस सीन को काटने का निर्देश दिया गया है, जिसमें एक्टर्स अपने कपड़े उतारते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ शब्दों में भी बदलाव की बात कही गई है। कुछ शब्दों को म्यूट करने को कहा है। और अंत में 'हरामजादों' शब्द को 'साले बेशर्मों' से बदलने के लिए कहा गया है।

"लव आज कल" कुल 2 घंटे 21 मिनट लंबी फिल्म होगी। कार्तिक- सारा के अलावा फिल्म में आरुषि शर्मा और रणदीप हुडा अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में दो अलग अलग दौर की दो प्रेम कहानी दिखाई गई है।

सोचा ना था, जब बी मेट, लव आजकल, रॉकस्टार, तमाशा जैसे फिल्मों से इम्तियाज अली ने युवाओं के साथ एक कनेक्शन बना लिया है। उसी कनेक्शन को इस फिल्म के साथ भी आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि 'लव आजकल' को दर्शक कितना अपनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X