सर्टिफिकेट मिले बिना फिल्म दिखाने से नाराज सेंसर बोर्ड..पद्मावती मेकर्स पर बरसे प्रसून जोशी
Recommended Video

पद्मावती की मुश्किलें एक के बाद एक बढ़ती ही जा रही है। पहले तो कुछ राज्यों में फिल्म का विरोध हो रहा था तो अब सेसंर बोर्ड भी पद्मावती के मेकर्स से काफी नाराज है। जी हां दरअसल संजय लीला भंसाली ने स्पेशल स्क्रीनिंग में जाने माने पत्रकार रजत शर्मा और अरनब गोस्वामी को फिल्म दिखाई।
इसके बाद चैनल पर फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा गया जिससे सेंसर बोर्ड नाराज है। सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म को अभी तक ना तो पास किया गया है और ना ही सेंसर बोर्ड ने देखा है तो कैसे फिल्म की समीक्षा की जा सकती है। सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी भी इससे अच्छे खासे नाराज हैं।

प्रसून जोशी ने कहा कि 'फिल्म के निर्माता से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। उनके आवेदन में कहीं नहीं लिखा गया कि फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक।आवेदन अधूरा था, इसलिए लौटा दिया गया। फिल्म निर्माता से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। कई चैनलों ने भी मूवी की समीक्षा की है। फिल्म निर्माता ने सुविधा के लिए नियमों का उल्लंघन किया है जो गलत है।
अब फिल्म रिलीज होने में महज 12 दिन बच गए हैं। ऐसे में बेहद जरुरी है कि फिल्म सेंसर बोर्ड देखकर अपना फैसला सुनाए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फिल्म से जुड़ी किसी तरह का फैसला देने से इंकार कर दिया है और फिल्म पर फैसला करने का फैसला सेंसर बोर्ड पर छोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











