Just In - पद्मावती हो गई पास..लेकिन लीड रोल हो गया OUT
Recommended Video

संजय लीला भंसाली , पद्मावती टीम और फैन्स के लिए राहत भरी खबर है कि पद्मावती को आखिरकार सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं है।फिल्म को पास करने के साथ एक फिल्म के नाम में बदलाव किया गया है और अब फिल्म का नाम पद्मावती नहीं बल्कि पद्मावत होगा।
आपको बता दें कि पद्मावती के लिए सेंसर बोर्ड ने इतिहासकारों का एक स्पेशल पैनल बनाया था जिन्होंने फिल्म देखी और अब फिल्म को UA सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया। इसमें कोई शक नहीं है कि ये पद्मावती टीम के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि फिल्म की रिलीज लंबे से अटकी हुई है।

पहले फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन राजस्थान सहित कई राज्यों में फिल्म को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई थी। सेंसर बोर्ड को दिए गए आवेदन में भी पद्मावती के मेकर्स की ओर से गलतियां की गई थी जिस वजह से आवेदन को वापस लौटा दिया गया था।
वैसे आपको बता दें कि पद्मावती पहली फिल्म नहीं है जिसका नाम बदला गया है। इसके पहले भी कई बॉलीवुड फिल्में आई जिसका नाम सेंसर बोर्ड ने बदल दिया था।


Click it and Unblock the Notifications