रिलीज़ से पहले अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी से हनुमान चालीसा करो DELETE!
अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्लौरी को सेंसर बोर्ड ने पास भले ही कर दिया है लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ से कुछ घंटों पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कुछ और सुझाव दे डाले हैं।
अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्लौरी रिलीज़ के लिए तैयार हैं और सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास भी कर दिया है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने एक बार फिर फिल्लौरी की टीम को कुछ और नियम और कानून पढ़ा दिए हैं।
पहली बात तो ये कि वो ऐसी फिल्म से खुश नहीं थे जो भारत में भूत जैसे अंधविश्वास को बढ़ावा दे। और इसलिए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को आदेश दिया है कि एक लंबा चौड़ा डिस्क्लेमर यानि कि चेतावनी लोगों को दे।

इसके अलावा फिल्म में एक सीन है जहां फिल्म के हीरो सूरज शर्मा, अनुष्का शर्मा के भूत को देखकर डर जाते हैं। और डर के मारे वो बाथटब में हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं।
लेकिन सेंसर बोर्ड का मानना है कि आप नहाते वक्त हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते, इसलिए पूरे हनुमान चालीसा वाले सीन को कट करने की मांग की गई है।
इसके अलावा फिल्म में एक सीन है जहां सांप है। इस पर भी एक लंबी पट्टी चलाकर ये बताने को कहा गया है कि सांप नकली है और इसे ग्राफिक्स से बनाया गया है। सीन शूट करने के लिए किसी असली सांप को दर्द नहीं पहुंचाया गया है।
जानिए कुछ बेहतरीन फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड के कारनामे -


Click it and Unblock the Notifications