जुड़वा 2 में आलिया का नाम लेने पर CBFC ने लिया वरुण को एनओसी लाने का आदेश

By Shweta

जुड़वा 2 रिलीज के लिए तैयार है और दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वरुण धवन को सेंसर बोर्ड ने जरुर परेशानी में डाल दिया है।दरअसल फिल्म के एक सीन में वरुण धवन आलिया भट्ट का नाम लेते हैं और इसपर आपत्ती जताते हुए सेंसर बोर्ड ने आलिया भट्ट से एनओसी लेकर आने को कहा है।

आलिया भट्ट और वरुण धवन ने एक ही फिल्म से डेब्यू किया है और दोनों साथ में तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। सबसे बड़ी बात कि वरुण धवन और आलिया भट्ट काफी अच्छे दोस्त भी हैं लेकिन वरुण को आलिया से एनओसी लेकर आना होगा।

cbfc-asked-judwaa-2-makers-to-get-noc-from-alia-bhatt

आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में उनके पिता महेश भट्ट का भी नाम लिया गया है और उनसे भी एनओसी लाने के लिए कहा गया है। फिल्म में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का भी जिक्र है और उनके केस में भी पहले सेंसर बोर्ड को एनओसी लाकर देना होगा तभी फिल्म में वो सीन रहने दिया जाएगा।

हालांकि डेविड धवन को इन सेलिब्रिटी से एनओसी लेकर आने में कोई मुश्किल नहीं आएगी। फिल्म में वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X