सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई श्वेता बासु को मिली थोड़ी राहत
सेक्स स्कैंडल में हैदराबाद से पकड़ी गईं मकड़ी की चाइल्ड एक्टर श्वेता बासु को कोर्ट से राहत मिली है। रिमांड होम में रह रहीं श्वेता बासु को कोर्ट ने मुंबई में रहने की इजाज़त दे दी है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें 6 महीने रिमांड होम में रहने की सज़ा सुनाई थी जिसे उनकी मां ने चैलेंज किया और अब कोर्ट ने उन्हें परिवार के साथ रहने की इजाज़त दे दी है।

गौरतलब है किबेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम में बॉलीवुड की बाल कलाकार रह चुकीं श्वेता प्रसाद वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार की गई थीं। पुलिस ने उन्हें हैदराबाद के एक होटल से आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
श्वेता फिल्म 'मकड़ी' और 'इकबाल' में निभाई गई भूमिका से पहचानी जाती हैं। बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार रोल निभाने के बाद उन्होंने टॉलीवुड का रुख कर लिया था। 23 वर्षीय श्वेता फिलहाल तेलुगु सिनेमा में सक्रिय हैं।
खबरों के मुताबिक, एक रेड के दौरान वह पकड़ी गईं और यह दूसरी बार है जब वह वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार की गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











