First LOOK: ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत'.. रहस्यमयी.. रोमांचक
[बॉलीवुड न्यूज] उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सरबजीत' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभाने वाली हैं। बता दें, ऐश के लिए यह किरदार काफी चैलेंजिंग होने वाला है क्योंकि दलबीर 61 वर्ष की हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक को ट्विटर पर रिलीज किया गया। बता दें, इसी के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। फिल्म में रणदीप हुडा सरबजीत के किरदार में दिखने वाले हैं। जबकि ऋचा चड्ढा उनकी पत्नी बनी हैं।
PICS: ऐश्वर्या राय का 'खास' लम्हा.. सलमान नहीं, शाहरूख खान थे साथ!
सरबजीत सिंह एक किसान थे जो गलती से 1990 में बॉर्डर पार कर गये थे और उन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। 23 साल तक पाकिस्तान की जेल में वो यातनाएं सहते रहे और जेल में रह रहे बाकी कैदियों द्वारा मार दिये गये।
उमंग कुमार ने इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ मैरी कॉम जैसी फिल्म भी बनाई हैं, जिसे काफी सराहा गया। लिहाजा, उम्मीद है कि इस फिल्म के साथ दर्शकों के सामने एक बार फिर कुछ अलग आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications


