रेस्टोरेंट में कास्टिंग डायरेक्टर ने मिर्जापुर एक्ट्रेस से की थी ऐसी डिमांड, बोलीं- कॉंफिडेंस की धज्जियां..

Isha Talwar

Isha Talwar Casting Director- मिर्जापुर में धमाकेदार किरदार निभाकर छा जाने वाली एक्ट्रेस ने इस वक्त एक ऐसा खुलासा किया है जो कि खबरों में है। बता दें कि मिर्जापुर फेम ईशा तलवार को वाईआरएफ के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने इतनी असहज स्तिथि में डाल दिया था कि वो भड़क गईं थीं।

ईशा कहना है कि भीड़ भाड़ वाले रेस्टोरेंट में जहां सचमुच की जनता खाना खा रही थी और वेटर थे, वहां उनको ऑडिशन देने की डिमांड कर डाली थी। बता दें ये कास्टिंग डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि शानू शर्मा थीं।

क्या बोलीं ईशा तलवार?

ईशा तलवार की मानें तो उनके पूरे आत्मविश्वास की धज्जियां उड़ गईं थीं। उन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ''मुंबई के वर्सोवो में एक मिया कुकीन नाम के एक भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट में कास्टिंग डायरेक्टर ने उनको रोने के लिए कहा था। शानू का कहना था कि एक एक्टर के तौर पर आपको यहां रोने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए लेकिन मेरे लिए ये एक अजीब अनुभव था। इस घटना ने मेरे कॉंफिडेंस को झकझोर कर रख दिया।''

इसके अलावा ईशा का कहना है कि, ''अगर वो मेरा इसी तरह से ऑडिशन लेना चाहती थीं तो उनको एक अलग जगह बुक करनी चाहिए थी। हालांकि उसमें रोल नहीं मिला और इसका किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है।'' ईशा तलवार को लेकर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

ईशा फिलहाल किसी तरह की पहचान की मोहताज नहीं है और मिर्जापुर वाले किरदार से सबको काफी प्रभावित किया है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: isha talwar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X