कास्टिंग डायरेक्टर्स एसोसिएशन की हुई शुरुआत..दीवाली पर की स्थापना
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर एसोसिएशन की शुरुआत हो गई है। डायरेक्टर लकी राजपूत ने इसकी स्थापना की।
आए दिन सोशल मीडिया,अखबारों और न्यूज़ चैनल्स पर कास्टिंग काउच के कई मामले देखने और सुनने मिलते हैं। फर्ज़ी कास्टिंग डायरेक्टर बन कर कई मासूमों को ठगने वाले लोगों से बचने और कास्टिंग डायरेक्टरों के ग्रुप मेंबर्स की बदनामी न हो इसलिए अब बॉलीवुड के जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर लकी राजपूत ने कास्टिंग डायरेक्टर एसोसिएशन की शुरुआत की है।

इसकी स्थापना दीवाली के मौके पर की गई। एसोसिएशन की स्थापना के मौके पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया कास्टिंग डायरेक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लकी राजपूत ने बताया ''फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जो अपने आप को कास्टिंग डायरेक्टर बताकर न्यू कमर्स को लूटते हैं जिनके कारण सभी कास्टिंग डायरेक्टर के प्रोफेशन पर उंगली उठती है।
"मैं अपना करियर इन पांच फिल्मों से खत्म कर दूंगा" - शाहरूख खान
इसलिए अब इस एसोसिएशन के चलते हम ऐसे बेमानों से बच सकते हैं। हम एक वेबसाइट भी शुरू करने जा रहे हैं जिसके चलते कलाकारों को मदद मिलेगी। इस वेबसाइट में रजिस्टर कास्टिंग डायरेक्टर की डिटेल भी शामिल होगी।''
बता दें कि इस पार्टी के मौके पर प्रेसिडेंट लकी राजपूत, जनरल सेक्रेटरी दिलीप पिथवा और एसोसिएशन के मेंबर मुस्तज़िबुल्ला शैख, रवि पान्डे, ज़ीनथ शाह, अर्मान सिंह, सन्दीप याद, विजेश अड्र्गोग व महेमान राजेश बागडी, धीरज मीगलानी, श्रद्धा शर्मा, अयेमन माम, गोपाल पन्दित, समीर खन, शिफ़ा खान, ज़ैद खान, मुअविया अशफाख, अलिज़ा अशफ़ाख, आनन्द यादव, शार्दुल राथोद, फतेन्देर व सोनु मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











