'कास्टिंग काउच' बॉलीवुड की चमकती दुनिया का कड़वा सच

नया चेहरा जब काम की तलाश में सपनों के शहर आता है तो उसे फिल्मी दुनिया के लोग भी आसानी से पहचान लेते हैं। इंडस्ट्री के कुछ लोग उनकी आंखों में बसे सपनों में नये रंग भरते हैं और फिर कभी कहानी सुनाने, तो कभी किरदार को समझाने के बहाने उन्हें 'कास्टिंग काउच या उनके साथ सोने' के लिए कह देते हैं। बॉलीवुड में मधुर भंडारकर, शक्ती कपूर, अमन वर्मा ये कुछ ऐसे चेहरे हैं जिन्हें आप अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन इन पर भी कास्टिंग काउच का आरोप लगा हुआ है और इसकी जांच अभी चल रही है। हाल ही में मधुर भंडारकर और प्रिती जैन के केस ने एकबार फिर से बॉलीवुड के इस सच को उजागर कर दिया है।
कुछ समय पहले पायल रोहतांगी ने भी इसी तरह की शिकायत की है कि उन्हें उनकी आने वाली फिल्म शंघई के लिए खुद उनके डायरेक्टर ने टॉपलेस होने को कहा। बाद में उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने निर्देशक की बात नहीं मानी। बॉलीवुड में कुछ लोग हैं जो महज अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए हर रोज एक नये चेहरे की तलाश में रहते हैं जैसे ही उन्हें अपना शिकार मिलता है उन्हें वो धर दबोचते हैं...
मधुर और प्रिती जैन
आज कल मधुर भले ही जाने माने निर्देशक हैं लेकिन इनपर आज रेप केस चल रहा है वो भी प्रिती जैन नाम की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस का। कहा जाता है कि मधुर ने प्रिती को फिल्म में अपनी एक्ट्रेस बनाने का वादा कर इनके साथ 1999 से 2004 के बीच कई बार सेक्स रिलेशन बनाए। इस केस में मोड़ तब आया जब पुलिस ने प्रिती को मधुर के नाम की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, पुलिस का कहना था कि उन्होंने अंडरवर्लड को 70000 रूपये दिये थे, मधुर को जान से मारवाने के लिए। 2006 में यह केस बंद हुआ लेकिन फिर से यह केस रीओपन हुआ है।
शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन
एक चैनल द्वारा 2005 में पर्दे के जाने माने विलेन शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन प्रसारित किया गया, तब बॉलीवुड में तहलका मच गया। बाद में शक्ति यह कह कर साफ मुकर गये कि यह सब उनकी इमेज को खराब करने के लिए सोच समझ कर ही करवाया गया था।
अमन वर्मा
यह चेहरा बहुत ही कम समय में सबका चहेता बन गया लेकिन इन पर भी कास्टिंग काउच का धब्बा लग हुआ है एक अन्य चैनल ने इन पर भी स्टिंग कर अमन का गंदा चेहरा सबके सामने लाया था बाद में सारी बॉलीवुड इंडस्ट्री इनके बचाव में आ गयी जिसमें सलमान खान भी शामिल थे।
सुचित्रा कृष्णामुर्ती
पर्दे के अदाकारा ने भी 2009 में कुछ इसी तरह की शिकायत की थी उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रोड्यूसर ने सेक्सुअल रिलेशन बनाने को कहा लेकिन उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया।
युवराज पराशर और निर्देशक ओनिर
कास्टिंग काउच की शिकार बॉलीवुड में सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी ऐसे छेड़ छाड़ का शिकार होते हैं इसी साल युवराज पराशर ने निर्देशक ओनिर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था साथ ही उन्हों ने यह भी कहा कि जब वह निर्देशक के वर्सोवा वाले घर में गये थे तब निर्देशक ने उनके साथ मार पीट भी की थी। बाद में खुद उनीर ने युवराज पर मानहानी का दावा कर दिया।
इस बॉलीवुड में कास्टिंग-काउच की परंपरा काफी पुरानी है पिछले कुछ समय में इसका चलन तेजी से बढ़ा है क्योंकि आज के युवा हर कीमत पर फिल्मों में आना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपने देह की कीमत पर फिल्मों में ब्रेक मिलता है। ये तो कुछ ऐसे केस हैं जो मीडिया में उछाले गये लेकिन आज भी कई ऐसे केस हैं जो दबे हुए हैं। अंत में मुंबई एक सितारा बनने की चाह में आने वालों को बस इतना ही कहूंगी 'जरा हट के जरा बच के ये है मुंबई मेरी जान....'


Click it and Unblock the Notifications











