कास्टिंग काउच: सीरियल में काम दिलाने के नाम पर कैमरामैन ने एक्ट्रेस से किया 15 बार बलात्कार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई के रहने वाले और सीरियल में कैमरामैन के रूप में काम करने वाले रवीन्द्रनाथ घोष पर आरोप लगा है कि इसने सीरियल में काम दिलाने के नाम पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। यह आरोप भी उसी अभिनेत्री ने लगाया है जिसने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। मामला मुंबई के अंधेरी थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़त अभिनेत्री के मुताबिक कैमरामैन ने पहले कई डेली शोप में काम करवाने का लालच दिया। उसके बाद वो उसे कई अलग-अलग जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कैमरामैन से पूछताछ की तो उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल कर ली मगर बलात्कार से इंकार कर दिया। आरोपी रवीन्द्रनाथ घोष को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है उसका कहना है कि, "मैंने उसे कई सीरियल में काम दिलाने का प्रयास किया इस चक्कर में मेरा 2 लाख से ज्यादा खर्च हुआ। हमारे बीच जो भी हुआ वह दोनों की सहमती के बाद हुआ। यह ग्लैमर की दुनिया में एक साधारण बात है। यहां तक कि घोष ने यह भी कहा कि, "इस दुनिया में कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। आरोप के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ साल 2012 से अभी तक कुल 15 बार रेप किया।


Click it and Unblock the Notifications











