प्रोड्यूसर ने मॉडल से कहा, रोल चाहिए तो मेरे साथ पूरी रात बिताओ
कोलकाता। बॉलीवुड हो या मॉडलिंग जगत, कास्टिंग काउच की खबरें अकसर सामने आती रहती हैं। एक बार फिर दो मॉडलों ने एक फिल्म प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी प्रोड्यूसर जे चमनलाल देसाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मॉडलों का आरोप है कि प्रोड्यूसर ने टेलीफिल्म में रोल दिलाने के लिए उसके साथ एक-एक रात बिताने को कहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रोड्यूसर ने मॉडल को टेलीफिल्म में रोल के लिए एग्रीमेंट साइन करने और एडवांस पेमेंट लेने के लिए एक होटल में बुलाया था। मामला शुक्रवार शाम का है। प्रोडयूसर ने मॉडल को बालीगंज स्थित होटल बुलाया। जहां मॉडल अपनी एक दोस्त के साथ गई थीं। जिसके बाद प्रोड्यूसर ने दोनों ल़डकियों से साथ में रात बिताने को कहा और जब दोनों ने इंकार किया तो प्रोड्यूसर ने उनके साथ बदतमीजी की।
casting couch model sexual harassment molestation bollywood hotel film कास्टिंग काउच मॉडल यौन उत्पीड़न छेड़खानी बॉलीवुड होटल फिल्म


Click it and Unblock the Notifications