कास्टिंग काउच: ऑडीशन के वक्त भोजपुरी अभिनेत्री से डायरेक्‍टर ने की जबरन संबंध बनाने की कोशिश

Casting couch
मुंबई। सुभाष घई और रीना गोलन या प्रीति जैन और मधुर भंडारकर या फिर पायल रोहतगी और दिबाकर बनर्जी... बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का चलन आज से नहीं बल्कि सदियों से चला आ रहा है। अक्‍सर ये देखा और सुना जाता है कि किसी गैर फिल्मी बैकग्राउंड की लड़की बॉलीवुड में हिरोइन बनने की ख्वाहिश लेकर आती है तो उसे सबसे पहले कास्टिंग काउच का ही सामना करना पड़ता है। एक निश्चित अंतराल पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े कई बड़े नामों पर कास्टिंग काउच में लिप्‍त होने जैसे आरोप लगते रहे हैं। अब इनमें कितनी सच्चाई है ये तो कभी स्पष्ट हुआ नहीं और शायद कभी होगा भी नहीं मगर एक ताजा मामले ने इसे फिर हवा दे दिया है।

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में बतौर अभिनेत्री काम करने के बाद पायल सिन्‍हा (बदला हुआ नाम) आंखों में सपने और माथे पर तकदीर का तिलक लगाये बॉलीवुड फिल्‍मों के लिये ऑडिशन देने गयी थी। उसके कानों में लाइट, कैमरा-रोल और एक्‍शन की आवाज गूंज रही थी मगर अचानक उसके कान से कुछ ऐसे शब्‍द टकराए जिससे वो नि:शब्‍द हो गई। जी हां डायरेक्‍टर फिल्म की स्क्रिप्‍ट की जगह उसके शरीर के बनावट की बात करने लगा। डायरेक्‍टर का नाम सैफ है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पायल ऑडिशन देने सैफ के घर गई थी।

वहां पहुंचकर पायल ने फिल्म के स्क्रिप्ट और अपने को-स्टार्स के बारे में बातें शुरू कीं पर सैफ उन बातों का उत्तर देने से कतराता रहा। बाद में सैफ ने पायल के शारीरिक बनावट के बारे में बात शुरू कर दी। जब पायल ने बात को फिल्म तक सीमित रखने को कहा तो सैफ ने भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने लगा। उसके बाद सैफ ने पायल को स्टोरी की डिमांड बताते हुए कपड़े उतारने को कहकर उसे बुरी तरह से छूने लगा। जब सैफ ने पायल का हाथ पकड़ा तो वह उठकर वहां से जाने लगी।

पायल ने बताया कि उस डायरेक्टर ने उसे अपने बेड पर पटक दिया और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह वो अपने आप को बचा कर वहां से भागी और अपने दोस्त के पास पहुंची। दोस्त की सलाह पर पायल ने कल ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी की मानें तो डायरेक्‍टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बात अभी पिछले माह की करे तो मलयालम फिल्मों की हॉट ऐक्ट्रेस श्वेता मेनन ने आरोप लगाया था कि एक चुने हुए प्रतिनिधि ने उनके साथ छेड़छाड़ की। श्वेता ने अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले का नाम लिए बगैर कहा था कि प्रेजिडेंट ट्रोफी नाव रेसिंग समारोह स्थल पर उनके साथ ऐसा बर्ताव हुआ। इसके बाद मीडिया के फुटेज में दिखाया गया कि कांग्रेस सांसद एन पीताम्बरा कुरूप उन्हें छू रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X