फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा हुए अरेस्ट, पत्नी को की थी कार से टक्कर मारने की कोशिश

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह मामला आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मुंबई के अंबोली थाने में दर्ज किया है। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की है। इस मामले में उनकी पत्नी फिलहाल गंभीर रूप से घायल हैं।

बता दें कि इस मामले की शिकायत कमल किशोर के पत्नी ने की है। पुलिस ने इस मामले की अब जांच भी शुरू कर दी है। कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने कहा है कि उन्होंने खुद गाड़ी में किसी और के साथ कमल किशोर मिश्रा को रोमांस करते देखा था जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की और खिड़के के शीशे के जरिए उन्हें बुलाने की कोशिश की।

case registered against Dehati Disco producer Kamal Kishore Mishra, know why he was arrested

कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने कहा है- 'दोनों को साथ में देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे कुछ बात करनी है। लेकिन, कमल किशोर मिश्रा ने मेरी एक नहीं सुनी और गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। मैंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी और मुझपर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना के चलते मेरे सिर में काफी चोट आई है।'

हालांकि, इस मामले में कमल किशोर मिश्रा का कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने अब तक भूतियापा, फ्लैट नंबर 420, शर्मा जी की लग गई, देहाती डिस्को, खली बली जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि कमल किशोर मिश्रा इस मामले पर क्या बयान देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X