बेशर्मी के लिए सन्नी के खिलाफ हुआ मुकदमा

फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एडल्ट स्टार सन्नी लियोन के लिए एक बुरी खबर है उन पर मुंबई की एक अदालत में अश्लीलता और बेशर्मी फैलाने के आरोप में केस दर्ज करा दिया गया है। यह मुकदमा मुंबई के एक अधिवक्ता की ओर से दायर किया गया है। अधिवक्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि सन्नी जैसे लोग भारतीय संस्कृति को दूषित कर रहे हैं।

Sunny Leone
सन्नी ने भारत में आकर कई अश्लील और बिना कपड़ो की तस्वीरें पत्रिकाओं में छपवायी है जिससे हमारे समाज के लोगों में गंदा संदेश जा रहा है। अधिवक्ता की याचिका को मंजूरी देते हुए सन्नी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 156(3) के अन्तरगत मुकदमा दर्ज कर लिया गया

आपको बता दें कि विश्व के टॉप 15 पोर्न स्टार में से एक सन्नी लियोन ने हाल ही में कहा था कि वो भारत और भारत के लोगो का दिल से सम्मान करती हैं। इसलिए वो बॉलीवुड में काम करने आयी हैं लेकिन उनकी इच्छा है कि लोग उन्हें इंडिया में एक पोर्न स्टार के रूप में नहीं बल्कि एक अच्छी अदाकारा के रूप में जानें। और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी इस बात को हिन्दी सिनेमा वाले जरूर समझेंगे।

बिग बॉस के जरिये भारत में कदम रखने वाली सन्नी ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। सन्नी ने कहा है कि जिस दिन वो सल्लू के साथ फिल्मी पर्दे पर दिखेंगी उस दिन उनका भारत आना सफल हो जायेगा। खैर देखते हैं सन्नी केस दर्ज होने के बाद अब क्या कदम उठाती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X