बिहार में शाहरुख खान पर मुकदमा दर्ज, लता मंगेशकर पर फूंक मारने को लेकर हो रहा है विवाद!
6 फरवरी को भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हुआ था और इसके बाद शाहरुख खान उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। शाहरुख खान ने इस दौरान आयक पढ़कर लता मंगेशकर की तरफ फूंक मारी थी जो कि अमूमन इस्लाम धर्म में किया जाया है। इसके बाद इस तस्वीर को लेकर विवाद सामने आया और कई लोग कहने लगे थे कि क्या शाहरुख खान ने थूका है?
हालांकि ये क्लियर हो गया है कि मामले को पूरी तरह से गुमराह किया जा रहा है और शाहरुख खान को बदनाम किया जा रहा है। लेकिन अब एक खबर बिहार के हाजीपुर कोर्ट से सामने आई है जहां पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शाहरुख खान पर इस केस दर्ज कराते हुए याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होने ऐसा करके सनातन धर्म का अपमान किया है। दरअसल स्वर कोकिला लता मंगेशकर के श्रद्धांजलि सभा में अभिनेता ने इस्लाम धर्म के अनुसार दुआ पढ़कर फूंक मारी थी।

बजरंग दल से ताल्लुक रखता है
कुछ लोगों का कहना है कि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए थे। शाहरुख खान पर मुकदमा करने वाला शख्स बजरंग दल से ताल्लुक रखता है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह ने बताया कि फूंकने और थूकने की कोई परंपरा नहीं होती है।

श्रद्धांजलि सभा
किसी के श्रद्धांजलि सभा में जाकर ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। शाहरुख खान की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनको सिर्फ टारगेट ही किया जा रहा है।

सोशल मी़डिया पर लोगों को जवाब दे रहे हैं
हालांकि शाहरुख खान के फैंस लगातार सोशल मी़डिया पर लोगों को जवाब दे रहे हैं और ऐसा करने वालों को नफरती तत्वों के साथ जोड़ रहे हैँ। शाहरुख खान लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में अपनी मैनेजर पूजा डडलानी के साथ पहुंचे थे और उनके अलावा कई सितारे भी यहां पर नजर आए थे।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं जिसके लिए वो काफी समय से मेहनत कर रहे हैँ। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं।

खबरों का हिस्सा रहे थे
शाहरुख खान कुछ समय पहले अपने आर्यन के केस को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहे थे। बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो का हिस्सा बने।


Click it and Unblock the Notifications