..................... Case filed against Salman Khan, Akshay Kumar, Ajay Devgn and 35 other Tollywood- Bollywood actors | सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत 35 बॉलीवुड- टॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज - Hindi Filmibeat

सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत 35 बॉलीवुड- टॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

दो साल पहले हैदराबाद के बाहरी इलाके में 26 वर्षीय एक डॉक्टर के साथ बलात्कार, बेहरमी से हत्या और जिंदा जलाए जाने की खबर से पूरा देश हिल गया था। इस मामले पर कई मशहूर हस्तियों कमेंट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर रेप केस को लेकर अपना भय और गुस्सा व्यक्त किया था और न्याय की मांग की थी।

Recommended Video

Salman Akshay समेत ये Stars कानूनी पचड़े में फंसे , शिकायकर्ता ने की गिरफ्तारी की मांग | FilmiBeat

अब, ETimes की रिपोर्ट है कि दिल्ली के एक वकील ने 38 बॉलीवुड और टॉलीवुड कलाकारों को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़िता के नाम का खुलासा करने के लिए गिरफ्तारी का अनुरोध करते हुए एक मामला दर्ज किया है।

Case filed against 38 Tollywood- Bollywood actors

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस केस को लेकर अनुपम खेर, फरहान अख्तर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, महाराजा रवि तेजा, रकुल प्रीत सिंह, अल्लू सिरीश, चार्ममे कौर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने पीड़िता के असली नाम का इस्तेमाल किया था।

बता दें, किसी भी सार्वजनिक मंच या मीडिया पर बलात्कार पीड़िता के नाम का इस्तेमाल करना मना है। इसलिए दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने 38 सेलेब्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 228 ए के तहत शिकायत दर्ज की और तीस हजारी कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X