कानूनी मामले में फंसे जाने माने डायरेक्टर..चेक बाउंस का मामला
राजकुमार संतोषी बॉलीवुड काफी जाने माने डायरेक्टर हैं जो कानूनी विवाद में फंस गए हैं।
बॉलीवुड फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। । जी हां मामला चेक बाउंस का है। दरअसल अंकुर अरोड़ा मर्डर केस फिल्म के को-प्रोड्यूसर धीरज और अनिल जेठानी ने राजकुमार संतोषी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत 17,50,000 रुपए का चेक बाउंस होने पर दर्ज कराई गई है।
[VIRAL PIC : विराट ने पोस्ट की अनुष्का की प्यारी सी तस्वीर, कैप्शन में बयान किए जज़बात]
इस शिकायत के बाद राजकुमार संतोषी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुआ था और 17 जनवरी को वो जेल भी गए थे। 3 मार्च को जमानत पर उन्हें छोडा गया है।

एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान जेठानी ब्रदर्श ने बताया कि उन्होंने राजकुमार संतोषी के साथ 1.5 करोड़ बजट की फिल्म को लेकर डिस्कशन किया था। लेकिन किसी कारण प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। जिसके बाद संतोषी ने पैसे वापस करने के लिए साढ़े 17 लाख का चेक दिया।
लेकिन वो बाउंस हो गया। इसके बाद उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया, लेकिन राजकुमार संतोषी का कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। यही नहीं उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिसके बाद मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साल 2015 में उनके खिलाफ वारंट इश्यू किया गया था। जिसके बाद उन्हें 17 जनवरी 2017 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"


Click it and Unblock the Notifications