..................... Case filed against Ekta Kapoor her mother Shobha under POCSO act for objectionable scenes in series Gandi Baat - Hindi Filmibeat

POSCO: 'वेब सीरीज में नाबालिग के दिखाए अश्लील सीन', बुरी फंसी एकता कपूर बचना मुश्किल

Ekta Kapoor POSCO Case

Ekta Kapoor POSCO Case: प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक से बढ़ कर एक हिट सीरियल-फिल्म और वेब सीरीज दी है। हालांकि अब एकता कपूर का नाम एक बेहद बुरे केस से जुड़ता दिखाई दे रहा है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ POSCO के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म 'ऑल्ट बालाजी' की वेब सीरीज 'गंदी बात' के सीजन 6 से जुड़ा है।

'गंदी बात' के सीजन 6 के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाने का आरोप लगाया गया है। इसी को लेकर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ POSCO में मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं, वहीं शोभा कपूर इसकी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

शिकायत में लिखा गया है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच 'ऑल्ट बालाजी' पर स्ट्रीम हुई इस सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए हैं। हालांकि ये विवादित एपिसोड इस ऐप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

शिकायतकर्ता ने जो शिकायत दायर कराई है उसके मुताबिक वेब सीरीज 'गंदी बात सीजन 6' में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है। इसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही इस सीरीज के एक एपिसोड में POCSO के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन भी दिखाए गए हैं।

Read more about: ekta kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X