..................... case file against Koi Mil Gaya actor Rajat Bedi hit a person on the way with a car, condition critical | कोई मिल गया एक्टर रजत बेदी ने कार से मारी राह चलते शख्स को टक्कर, हालत गंभीर - Hindi Filmibeat

कोई मिल गया एक्टर रजत बेदी ने कार से मारी राह चलते शख्स को टक्कर, हालत गंभीर

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किा है। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के अंधेरी में एक युवक पर गाड़ी चढ़ा दी और युवक अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोई मिल गया एक्टर रजत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि घायल शख्स को एक्टर ने कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पीड़ित का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें रजत बेदी को ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया के अलावा 'रॉकी' 'चालबाज', 'रक्त', 'खामोश' जैसी कई फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Rajat Bedi

बताया जा रहा है कि ये घटना शीतला देवी मंदिर के पास सोमवार करीब शाम साढ़े छह बजे घटित हुई। पीड़ित का नाम राजेश बौद्ध बताया जा रहा है जिनकी उम्र 40 साल है। रजत बेदी की कार से टकराने के चलते वह घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि राहगीर शराब में धुत था जब ये हादसा हुआ। इस हादसे में खुद रजत बेदी ने पीड़ित को अस्पताल लेकर गए। पीड़ित की पत्नी ने भी एक्टर को लेकर यही बात मीडिया से भी कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X