टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे सिंगल 'कैसनोवा' के साथ यूट्यूब पर किया डेब्यू- धमाकेदार डांस, जबरदस्त अंदाज- VIDEO

By Filmibeat Desk

कुछ समय पहले, टाइगर श्रॉफ ने अपना पहला सिंगल 'अनबिलिवेबल' रिलीज़ किया था जो एक हिट साबित हुआ था। यह गाना बिलबोर्ड चार्ट में भी शामिल किया गया था। टाइगर ने अब न केवल अपने नए गाने, 'कैसनोवा' के साथ वापसी की है, बल्कि अब मीडिया कंपनी क्युकी डिजिटल मीडिया के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से यूट्यूब पर अपना डेब्यू भी किया है।

टाइगर का यूट्यूब चैनल अपने क्रिएटिव कैलिबर को दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने ऊर्जावान और खूबसूरत डांस स्टाइल और दिलचस्प वोकल के साथ, टाइगर का टैलेंट उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट की तरह है।

Tiger Shroff

अभिनेता ने हाल ही में उनके और क्यूकी द्वारा निर्मित इस गाने का एक प्रीव्यू वीडियो साझा किया था, जिसे प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। यह टाइगर का दूसरा गाना है।

कोई शक नहीं कि टाइगर खुद को चुनौती देने पर विश्वास करते हैं। हमेशा की तरह अपने जबरदस्त डांस मूव्स और पेप्पी ट्यून्स के साथ, टाइगर निश्चित रूप से अपने ग्रूवी नंबर के साथ फैंस का दिल जीतने वाले हैं। गाने के प्रीव्यू को सिर्फ 24 घंटों में इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।

फ़िल्मों की बात करें तो, टाइगर इस साल अपनी अगली तीन रिलीज़ के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। वह बागी 4, हीरोपंती 2 और गणपत में नजर आएंगे। तीनों की बड़े बैनर की एक्शन फिल्म है.. जाहिर है साल 2021 टाइगर फैंस के लिए शानदार होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X