Carry On Jatta 3: बड़ी मुश्किल में फंसी ये सुपरहिट फिल्म, ब्राम्हणों के अपमान का लगा आरोप!

carry-on-jatta-3-becomes-superhit-but-lands-in-trouble-complaint-filed-for-hurting-hindu-sentiments

Carry On Jatta 3: समीप कांग के निर्देशन में बनी फिल्म "कैरी ऑन जट्टा 3" बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। एक ओर जहां दर्शकों से फिल्म को काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं ये अब विवादों में भी फंसती नजर आ रही है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कैरी ऑन जट्टा 3 के कलाकारों और निर्देशक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई है।

गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा, बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला और गुरप्रीत घुग्गी अभिनीत इस फिल्म के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि "फिल्म ने लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।"

ब्राह्मण को "अपमानजनक तरीके" से दिखाया गया

रिपोर्ट के अनुसार, शिव सेना हिंद की युवा समिति के अध्यक्ष इशांत शर्मा और पंजाब शिव सेना के अध्यक्ष सुनील कुमार ने जालंधर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

सुनील कुमार ने कहा है कि फिल्म के एक सीन में, हवन अनुष्ठान करने वाले एक ब्राह्मण को "अपमानजनक तरीके" से चित्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और गुरप्रीत घुग्गी ने कथित तौर पर हवन कुंड में पानी डालकर लाखों हिंदुओं की आस्था की अवहेलना की है, जिसे हिंदू धर्म में एक आवश्यक अनुष्ठान माना जाता है।

धर्म को निशाना बनाकर करते हैं कमाई

सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने सभी निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और मांग की है कि उन पर "धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने" के लिए धारा 295 लगाई जाए। उन्होंने आगे कहा, "ये लोग हिंदू धर्म को निशाना बनाकर अपनी टीआरपी बढ़ाने का प्रयास करते हैं। अगर ऐसा किसी दूसरी धर्म के साथ होता तो वह थिएटर को आग लगा देते। लेकिन हम पहले सरकार के पास गये। अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की तो डायरेक्टर कंग और गुरप्रीत घुग्गी का घर जालंधर में ही है। हम उनके घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X