Shocking! एजाज खान के चंगुल में फंसे Carry Minati, धमकी दी तो मांग ली मांफी, चेहरे पर साफ दिखा डर!

carry minati ajaz khan

Carry Minati Ajaz Khan Video- यूट्यूबर कैरी मिनाटी और एक्टर एजाज खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। कैरी को लेकर मशहूर है कि वो रोस्ट वीडियो बनाते हैं और अक्सर लोगों का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। कुछ दिन पहले उन्होने एजाज खान को रोस्ट किया था।

कुछ लोग उनके मजाक को मजाक के तौर पर लेते हैं लेकिन इस वक्त मामला थोड़ा से उलटा पड़ गया है। कैरी मिनाटी और एजाज खान के इस वीडियो में एजाज काफी भड़के हुए हैं और वो कैरी मिनाटी को बेहद आराम से धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कैरी डरे हुए लग रहे हैं उन्होने एक्टर को इसके लिए सॉरी भी बोला है।

कैसा है वीडियो?

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एजाज खान और कैरी मिनाटी एक साथ हैं। एजाज वीडियो में पहले कैरी मिनाटी का मास्क हटाते हैं और कहते हैं, ''ये कैरी है.. कैरी मेरे को रोस्ट किया था। सॉरी बोल दे मेरे फैंस को।'' इसपर कैरी कहते हैं, ''सर प्लीज।''

इसके बाद एजाज खान कहते हैं, ''देखो क्या होता है, हर बिल में हाथ नहीं डालने का, हर बिल में चूहा नहीं होता है, किसी किसी में सांप भी होता है।'' इसके बाद कैरी कहते हैं, ''अगर आपको बुरा लगा हो तो सॉरी।'' अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

लोग कर रहे हैं एजाज खान की तारीफ

इस वीडियो पर एक ने लिखा है, ''बहुत बढ़िया भाई . . . गई होंगी उसकी।'' एक ने लिखा, ''एक नंबर भाई..शाबाश।'' एक ने लिखा, ''कड़क हार्ड दिया भाई ने पूरे वीडियो का इंतजार है।'' एक ने लिखा, ''बाप तो बाप है।'' एक ने लिखा, ''माइंड ब्लोइंग भाईजान।'' एक ने लिखा, ''बहुत मजा आएगा भाई।'' एक ने लिखा, ''अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे बहुत हार्ड भाई @इमाजाज़खान।'' एक ने लिखा, ''वेरी वेरी शानदार भाईजान।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: carry minati ajaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X